विदेशी फंडिंग से जुड़ा एफसीआरए बिल को जेपीसी के पास भेजा गया

विपक्षी दलों ने विधेयक को वापस लिए जाने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' को संसद की संयुक्त समिति को भेजा गया। संयुक्त समिति में लोकसभा के 21 सदस्य और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। इन्हें लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति नामित करेंगे।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज विधेयक को संयुक्त समिति को भेजे जाने का प्रस्ताव रखा। विपक्षी दलों ने विधेयक को वापस लिए जाने की मांग की। सत्ता पक्ष ने कहा कि विधेयक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। इसके बाद विधेयक को ध्वनिमत से जेपीसी को भेजे जाने का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया।

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी

विधेयक का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इससे अल्पसंख्यक संस्थानों की विदेशी फंडिंग रुक जाएगी। सपा नेता अखिलेश यादव ने इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताते हुए कहा कि पूरा विपक्ष इस विधेयक के विरोध में है। द्रमुक नेता टीआर बालू ने भी कहा कि विधेयक को वापस लिया जाए।

दूसरी ओर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने ही विधेयक को जेपीसी में भेजे जाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि कोई विषय है तो उसे जेपीसी में रखा जा सकता है। विपक्ष इसका स्वागत करने की जगह विरोध कर रहा है। यह देश को सुरक्षित रखने की बात है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं है। नियम और संवैधानिक व्यवस्था के लिए कानून जरूरी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आजम खां तकलीफ में, जमीन पर जा रहा लिटाया : शिवपाल

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को रामपुर जेल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आजम खां तकलीफ में, जमीन पर जा रहा लिटाया : शिवपाल

यूपी में बिजली निजीकरण की फिर कोशिश, कर्मचारी-किसान करेंगे विरोध

पश्चिमांचल की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने नोएडा स्थित डेटा...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बिजली निजीकरण की फिर कोशिश, कर्मचारी-किसान करेंगे विरोध

बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश 

लखनऊ । सूबे में चार बार सत्ता का सुख भोग चुकी बसपा के समक्ष यह चुनाव करो या मरो हालत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश 

गोवंश के घायल होने पर डॉक्टर पर भीड़ का हमला, चार गिरफ्तार

सात नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गोवंश के घायल होने पर डॉक्टर पर भीड़ का हमला, चार गिरफ्तार

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का विद्यालय ने लिया संकल्प

मोहनलालगंज, लखनऊ।   नगराम के बहरौली में स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बुद्धवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम...