प्रेमी ने मुंह दबाकर की थी प्रेमिका की हत्या,गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की थाना पुलिस ने बीते दिनाें हुई युवती की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित काेई और नहीं युवती का प्रेमी निकला। आराेपित कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि एक जुलाई को रणवीरनगर मजरे जंगल रामनगर स्थित खेत में काजल (19) का शव मिला था। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता अमरजीत सिंह की तहरीर पर थाना अमेठी में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। स्वाट, सर्विलांस समेत पुलिस की 10 टीमें मामले की जांच कर रही थी। एक सूचना के बाद थाना पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस की मदद से प्रतापगढ़ जिले के पूरे नेवली निवासी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

देवरिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा और पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, तीन सिपाही समेत चार घायल ये खबर भी पढ़े : देवरिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा और पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, तीन सिपाही समेत चार घायल

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह काजल से प्रेम करता था और उसे अपने साथ चलने के लिए बुलाया था। जब काजल ने साथ जाने से इनकार किया तो गुस्से में उसने उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपित ने शव को खेत की मेड़ के किनारे रखकर यूकेलिप्टस की झाड़ियों से ढककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक देह व्यापार अड्डे पर छापेमारी...
पश्चिम बंगाल 
देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया

संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों...