फतेहपुर में एक लाख की घूस लेते वरिष्ठ लेखा परीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

- एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने बिछाया था जाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को प्रयागराज भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एंटी करप्शन) की टीम ने स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

खागा के नई बस्ती चौड़ाखेर निवासी अभय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि बुदवन इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण से मिली धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य के ऑडिट में रिपोर्ट लगाने के लिए वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद प्रयागराज एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने मंगलवार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने आबूनगर स्थित समर चाय भंडार के पास जाल बिछाकर पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही वरिष्ठ लेखा परीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह को रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया।

 निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग ये खबर भी पढ़े :  निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि प्रयागराज एंटी करप्शन टीम के द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ लेखा परीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संपादकीय: आंदोलन एक सीख अनेक, लोकतंत्र की मजबूती का बड़ा प्रमाण

भारतीय लोकतंत्र की गरिमा और मजबूती का सबसे बड़ा प्रमाण उसके आंदोलनों में छिपा है। चाहे स्वतंत्रता संग्राम हो या...
विचार मित्र 
संपादकीय: आंदोलन एक सीख अनेक, लोकतंत्र की मजबूती का बड़ा प्रमाण

शैक्षिक मूल्यों की मजबूती में प्रो0 गिरिजा शंकर का योगदान बहुमूल्य- एसडीएम

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज तहसील स्थित सभागार मे मंगलवार को बहुगुणा पीजी कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष रहे प्रो0 गिरिजा शंकर...
उत्तर प्रदेश 
शैक्षिक मूल्यों की मजबूती में प्रो0 गिरिजा शंकर का योगदान बहुमूल्य- एसडीएम

प्रमोद ने पढ़ाया नये राज्यसभा सांसदों को विधायी कौशल का पाठ, बढ़ा प्रतापगढ़ का मान

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के अनुभव और वरिष्ठता के चलते संसदीय पटल पर प्रतापगढ़ के...