कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंथन
'यूनिफाइड मॉडल भवन विनियम-2026' का प्रस्तुतीकरण
लखनऊ। मंगलवार पिकप भवन सभागार, लखनऊ में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति प्रदान करने तथा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में भवन निर्माण एवं अवस्थापना कार्यों को तीव्रता देने के लिए विभाग द्वारा तैयार किए गए 'यूनिफाइड मॉडल भवन विनियम-2026' का प्रस्तुतीकरण किया।
यह नया विनियम नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा, गीडा, यूपीसीडा एवं यूपीडा में एकसमान रूप से लागू होगा, जिससे मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन, आईटी, आईटीईएस, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा विकास प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनन्द सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
