50 करोड़ रु के ऋण घोटाला मामले में संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से जमानत

सीआईडी और एसीबी की जांच में हुआ था बड़ा खुलासा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में हुई थी बड़ी गड़बड़ी

रांची। झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से कथित 50 करोड़ रुपये के ऋण घोटाला मामले के आरोपित व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को झारखंड उच्च न्यायालय से राहत मिली है। न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। मामले में प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा।

इससे पहले संजय कुमार डालमिया ने चाईबासा स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन विशेष अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने उस आदेश को झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी, जहां से उन्हें राहत मिली।

धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

मामला झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। इस संबंध में 22 अगस्त 2019 को सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने विभिन्न कंपनियों के नाम पर बैंक से करीब 50 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिसे बाद में वापस नहीं किया गया।

प्राथमिकी में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति, सहायक मदन लाल प्रजापति, मैनेजर धीरेंद्र कुमार सवैयां, क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा के तत्कालीन एजीएम, लेखापाल शंकर बंदोपाध्याय, तत्कालीन प्रबंध निदेशक (एमडी) मनोज नाथ शाहदेव, मुख्यालय के एजीएम संदीप सेन, तत्कालीन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) ब्रजेश्वर नाथ तथा व्यवसायी संजय कुमार डालमिया सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया था।

जांच के दौरान सीआईडी ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति और एक अन्य आरोपित मनसा महतो के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। बाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में कांड संख्या 8/2020 के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि संजय कुमार डालमिया को आठ अलग-अलग ऋण खातों के माध्यम से करीब 50 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत और वितरित किया गया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं। दस्तावेजों में कथित अनियमितताओं के बावजूद ऋण स्वीकृत कर दिया गया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति ने बैंक के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए संजय कुमार डालमिया को ऋण स्वीकृत किया, जिससे बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मामले की जांच और अन्य आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ