छात्रों पर हिंसा से राम मंदिर चढ़ावा चोरी तक, सभी मुद्दों पर चर्चा हो: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता बोले- संसद में चर्चा के लिए सरकार शर्तें नहीं थोप सकती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को कहा कि संसद में चर्चा छात्रों के विरोध-प्रदर्शन तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि अयोध्या के राममंदिर के चढ़ावे से जुड़े आरोप, छात्रों पर हुई कार्रवाई, कथित पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्याओं समेत सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले दिन से इन सभी मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है और सरकार को चर्चा के लिए शर्तें नहीं रखनी चाहिए।

संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत में खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष 24 घंटे के भीतर चर्चा के लिए प्रस्ताव दे तो सरकार चर्चा कराने को तैयार है। खेड़ा ने कहा कि सत्ताधारी दल को चर्चा के लिए शर्त रखने का अधिकार नहीं है।

यूपी में अब 8 कमरों तक का होम-स्टे,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा ये खबर भी पढ़े : यूपी में अब 8 कमरों तक का होम-स्टे,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि विपक्ष स्पष्ट रूप से कह रहा है कि यदि चर्चा होगी तो छात्रों पर हुई कार्रवाई, कथित चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्याओं और प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन, आंसू गैस तथा अन्य बल प्रयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। गृह मंत्री को सदन में आकर इन मुद्दों पर जवाब देना होगा।

खेड़ा ने गृह मंत्री के संसद में नियमित रूप से मौजूद रहने के बयान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संसद परिसर में आना और सदन में मौजूद रहना अलग-अलग बातें हैं। यदि गृह मंत्री संसद की कैंटीन या अन्य जगहों पर आते हैं तो इसे सदन में आना नहीं कहा जा सकता।

चर्चा के लिए विपक्ष से लोकसभा अध्यक्ष को लिखकर देने की मांग पर खेड़ा ने कहा कि विपक्ष पहले दिन से अपनी मांग स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दोबारा यह बताने की जरूरत नहीं है कि किन मुद्दों पर चर्चा होनी है। सरकार को छात्रों पर हुई कथित हिंसा, पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्याओं समेत सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार होना चाहिए। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से क्यों बच रही है।

खेड़ा ने कहा कि संसद का सत्र शुरू हुए करीब 17-18 दिन बीत जाने के बाद सरकार की ओर से चर्चा की बात कही जा रही है। विपक्ष लंबे समय से गृह मंत्री से सदन में आकर जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर बयान देने की मांग कर रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जौनपुर पुलिस ने खोज निकाले 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

कीमत करीब 45 लाख रुपये; अब तक 1941 फोन मिले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर पुलिस ने खोज निकाले 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

खुशी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटेंगेः हाई कोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री खुशी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देगी। अदालत ने...
राष्ट्रीय 
खुशी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटेंगेः हाई कोर्ट

गोद में बच्चे, सामने जलभराव... महिलाओं ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में बच्चाें काे लेकर मेड़िया गांव की महिलाओं ने सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव... महिलाओं ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

हरियाली अमावस्या पर स्वामी चिदानंद का संदेश, पौधा लगाएं धरती बचाएं

प्रकृति का पूजन करें, पौधा लगाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को हरा-भरा बनाएँ: स्वामी चिदानन्द सरस्वती जागृत...
उत्तराखंड 
हरियाली अमावस्या पर स्वामी चिदानंद का संदेश, पौधा लगाएं धरती बचाएं

चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, कीचड़ भरे रास्ते से पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर इलाके में बुधवार को चलती ट्रेन से गिरकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, कीचड़ भरे रास्ते से पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

उत्तर प्रदेश

जौनपुर पुलिस ने खोज निकाले 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

कीमत करीब 45 लाख रुपये; अब तक 1941 फोन मिले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर पुलिस ने खोज निकाले 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

गोद में बच्चे, सामने जलभराव... महिलाओं ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में बच्चाें काे लेकर मेड़िया गांव की महिलाओं ने सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव... महिलाओं ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, कीचड़ भरे रास्ते से पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर इलाके में बुधवार को चलती ट्रेन से गिरकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, कीचड़ भरे रास्ते से पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रायबरेली: युवक का शव फांसी पर लटका मिला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटके युवक का शव मिला। परिजनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रायबरेली: युवक का शव फांसी पर लटका मिला