तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गम्भीर

घायल को तड़पता छोड़ भागा डम्फर चालक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • चौकी के चन्द कदम की पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक तडपता ,नहीं पहुंची आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी में की तोड़फोड

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भागूखेड़ा चौकी के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक डंपर के पिछले पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर कुछ दूरी पर स्थित चौकी में जा घुसा। घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीण चौकी पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए दरवाजे का कांच तोड़ दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के इटवा निवासी बृजेश कुमार (24)वर्षीय लखनऊ के एक निजी वेयरहाउस में चालक है। मंगलवार दोपहर वह बाइक से बनी की ओर से मोहनलालगंज आ रहा था जैसे ही वह भागूखेड़ा स्थित आईएमएस कॉलेज के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जा गिरी और बृजेश के पैर डंपर के पिछले पहिये के नीचे आ गए।

दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक  ये खबर भी पढ़े : दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग निकला और कुछ दूरी पर स्थित चौकी के अंदर जा घुसा। इधर घायल बृजेश काफी देर तक मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल को समय पर इलाज न मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने चौकी पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान चौकी के दरवाजे का कांच भी टूट गया।

सूचना पाकर इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह और चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और घायल युवक को आनन-फानन ई-रिक्शा से सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर-2 रेफर कर दिया।  ट्रामा सेंटर में भर्ती कर युवक का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डंपर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसदों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से...
बिहार 
जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर वृद्ध की हत्या करने और सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में...
छत्तीसगढ़ 
घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सभी...
जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

उत्तर प्रदेश

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

बिछुडे मिले माध्यम शिविर में 50 बच्चों सहित कांवड़ियों को अपनों से मिलाया

बस्ती - समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
 बिछुडे मिले माध्यम शिविर में 50 बच्चों सहित कांवड़ियों को अपनों से मिलाया

समाजसेवी ने तिलकपुर मंदिर के पास चलवाया स्वच्छता अभियान

बस्ती - कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने के बाद शिव मंदिरों के आस पास बड़ी मात्रा में कूडों का ढेर...
उत्तर प्रदेश 
समाजसेवी ने तिलकपुर मंदिर के पास चलवाया स्वच्छता अभियान

तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

बस्ती - बुधवार को विकासखंड बनकटी में ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर बीआरसी स्थित शहीद स्तंभ,  तक  भव्य तिरंगा यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश