जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सभी आवासित घरों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानो, व्यापारिक प्रतिष्ठानो, शहीद स्मारको, अमृत सरोवरो आदि पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किये जायेगे और कार्यालयों को तिरंगा प्रकाश से सुसज्जित किया जायेगा। डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करे तथा अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें।
उन्होने झण्डा फहराने के नियम के सम्बन्ध में बताया है कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झण्डे को यदि सरकारी अवसर पर फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिये तथा सूर्यास्त के साथ सम्मान के साथ उतारना चाहिए। निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी के भी द्वारा फेंका नहीं जायेगा उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है तथा हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
