मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले निजी अस्पताल और बाद में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अवंतिका मोर्य के रूप में हुई है, जो न्यू बर्ग कॉलोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग के प्रथम तल पर किराए से रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए बालकनी में टहल रही थी।

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

इसके बाद वह बात करते हुए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों की ओर चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद चौथी मंजिल से गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।

घटना के बाद गंभीर हालत में अवंतिका को उसके पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

बड़ी बहन के साथ रहकर कर रही थी पढ़ाई
अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। उसकी बड़ी बहन चिकित्सक है, जबकि पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य भी डॉक्टर हैं।

परिवार मूल रूप से धार जिले का निवासी है। जानकारी के अनुसार डॉ. मोर्य की इन दिनों एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही है, जिसके चलते वे करीब पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे।

पिता बोले- कैसे गिरी, जानकारी नहीं
पुलिस को दिए बयान में डॉ. मोर्य ने बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर मौजूद थे। अवंतिका किस परिस्थिति में चौथी मंजिल तक पहुंची और कैसे नीचे गिरी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय वह मोबाइल पर किससे बातचीत कर रही थी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

मोबाइल और कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट