रामपुर ने फिर रचा इतिहास किसान रजिस्ट्री में प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान

उर्वरक वितरण पायलट परियोजना का भी सबसे पहले सफल क्रियान्वयन,तकनीक आधारित कृषि सेवाओं में बना अग्रणी जनपद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जनपद ने सुशासन,तकनीक आधारित सेवा वितरण एवं प्रभावी प्रशासनिक कार्यप्रणाली का एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए किसान रजिस्ट्री अभियान में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 102.46 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

इतना ही नहीं,जनपद रामपुर ने उर्वरक वितरण पायलट परियोजना का भी प्रदेश में सर्वप्रथम सफल क्रियान्वयन कर नई उपलब्धि अपने नाम की है।इस नवाचार के माध्यम से किसानों को आधुनिक,पारदर्शी एवं तकनीक आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था का लाभ मिल रहा है,जिससे वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी,जवाबदेह एवं सुगम बनी है।इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का कुशल नेतृत्व,सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी समन्वय प्रमुख आधार रहा।उनके मार्गदर्शन में कृषि विभाग,राजस्व विभाग,सीएससी संचालकों,ग्राम स्तरीय कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित विभागों ने मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को न केवल समय से पूरा किया,बल्कि प्रदेश में सर्वोच्च स्थान भी हासिल किया।

थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी ये खबर भी पढ़े : थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की यह उपलब्धि सभी अधिकारियों,कर्मचारियों,सीएससी संचालकों तथा किसान भाइयों के सामूहिक प्रयास,समर्पण और टीम भावना का परिणाम है।उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए किसानों को और अधिक बेहतर,सरल एवं तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान रजिस्ट्री एवं उर्वरक वितरण प्रणाली में प्राप्त यह सफलता जनपद रामपुर की प्रशासनिक दक्षता,नवाचार एवं बेहतर कार्यसंस्कृति का प्रमाण है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी अग्रणी पहचान बनाए रखेगा
जिलाधिकारी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय किसान भाइयों,विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों,सीएससी संचालकों तथा अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जनपद रामपुर किसानों के हितों के संरक्षण तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

10 हजार ट्रकों के थमे पहिए , वीएलटीडी और ई-चालान के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रविवार रात 12 बजे से प्रदेशभर में ट्रकों की हड़ताल शुरू। वीएलटीडी की उपलब्धता, परमिट समस्या और ई-डिटेक्शन चालान मुख्य...
राजस्थान 
10 हजार ट्रकों के थमे पहिए , वीएलटीडी और ई-चालान के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

रात करीब 11 बजे फैक्ट्री में अचानक आग भड़की। फोम और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। दमकल...
राजस्थान 
नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान। गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं को लगाए जाएंगे टीके। एफएमडी...
उत्तर प्रदेश 
22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें