पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इलायची : सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं। खराब खानपान, देर तक बैठना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। इस तकलीफ से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि हमारी रसोई में कुछ ऐसे मसाले हैं जो गैस औप पेट की जलन से आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं। हम जिस मसाले की बात कर रहे हैं उसका नाम इलायची है। हरी इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू बढ़ाने के काम नहीं आती, बल्कि आयुर्वेद में इसे पेट की कई समस्याओं की अचूक दवा माना गया है। ऐसे में यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में इलायची किस तरह कारगर है। 

इलायची क्यों है पेट के लिए फायदेमंद?

हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स  ये खबर भी पढ़े : हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

इलायची की तासीर ठंडी होती है, जो पेट में बन रहे एसिड को शांत करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल्स पाचन तंत्र की को आराम पहुंचाते हैं, जिससे पेट की ऐंठन कम होती है। इसके अलावा, इलायची पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।

इलायची इस्तेमाल करने के 4 सबसे सही तरीके

1. खाना खाने के बाद चबाएं
यह सबसे आसान और तुरंत असर दिखाने वाला तरीका है। भारी या मसालेदार खाना खाने के बाद 1 से 2 हरी इलायची को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं। इसका रस जब आपके पेट में जाएगा, तो एसिडिटी की वजह से होने वाली सीने और पेट की जलन में तुरंत आराम मिलेगा। यह माउथ फ्रेशनर का काम भी करती है।

2. इलायची का गुनगुना पानी
गैस और भारीपन से छुटकारा पाने के लिए इलायची का पानी बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 कुचली हुई इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें। इस पानी को गुनगुना होने पर चाय की तरह घूंट-घूंट करके पिएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पूरे दिन पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

3. इलायची और सौंफ का मिश्रण
सौंफ और इलायची दोनों की ही तासीर ठंडी होती है, इसलिए इनका कॉम्बिनेशन गैस और एसिडिटी पर अच्छा असर करता है। आप भुनी हुई सौंफ और इलायची के दानों को मिलाकर एक डिब्बे में रख सकते हैं। खाना खाने के बाद आधा चम्मच इस मिश्रण का सेवन करने से अपच की समस्या दूर हो जाती है।

4. इलायची की हर्बल चाय
अगर आपको दूध वाली चाय पीने से गैस बनती है, तो उसकी जगह इलायची की हर्बल चाय पिएं। इसके लिए पानी में इलायची, थोड़ा सा अदरक और पुदीने की पत्तियां उबालकर काली चाय की तरह पिएं। यह पेट को ठंडक देगी और गैस को तुरंत बाहर निकालने में मदद करेगी। इलायची का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। एक दिन में 2 से 3 इलायची से ज्यादा का सेवन करने से बचें, क्योंकि किसी भी चीज की अति नुकसानदेह हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से क्रॉनिक एसिडिटी या पेट में अल्सर की शिकायत है, तो घरेलू नुस्खों के साथ-साथ डॉक्टर से संपर्क जरूर लें। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह