कवि गोष्ठी में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां

नागरी प्रचारिणी सभा की रविवारीय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया द्वारा रविवार को आयोजित द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी में कवियों ने विविध रस, भाव और छंदों से सजी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहित्यिक वातावरण में आयोजित इस गोष्ठी में जिले के साथ-साथ बिहार से आए कवियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ माहिर विचित्र द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना "नमन है मां शारदे, हाथ वीणा है सुशोभित" से हुआ। इसके बाद रंजीता श्रीवास्तव ने स्वागत गीत "मन की वीणा से झंकृत ध्वनि, मंगलम स्वागतम" प्रस्तुत कर माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया। क्षमा श्रीवास्तव ने "सलवटें पड़ी हैं चेहरे पर जो मेरे" गीत के माध्यम से भावनाओं की गहराई को अभिव्यक्त किया।

'यह एक कलंक है... हम सब खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं', अयोध्या में बोले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ये खबर भी पढ़े : 'यह एक कलंक है... हम सब खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं', अयोध्या में बोले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा

रानी दुर्गावती ने "जब उसने मुझसे ऐसा बोला" कविता के जरिए एक मां की पीड़ा और बेबसी का मार्मिक चित्रण किया, जिससे श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। छेदी प्रसाद गुप्त 'विवश' ने भोजपुरी गीत "केहु के बाति में आवल गुनाह हो जाला" सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। अंजलि अरोड़ा 'खुशबू' ने गजल "मोहब्बत पर गुमां होगा" के माध्यम से प्रेम की संवेदनाओं को स्वर दिया।

रामेश्वर तिवारी 'राजन' ने "चंचल चित्त वियोगी" कविता प्रस्तुत की, जबकि डॉ. शकुंतला दीक्षित ने दार्शनिक भावों से ओतप्रोत रचना "हिमगिरि से जन्म लिया मैंने" सुनाई। बिहार के गोपालगंज से आए सुबास पाण्डेय 'संगीत' ने भोजपुरी गीत और उमेश चौबे 'अश्क' ने "गुम सुम भइल जेठ दुपहरी" के माध्यम से ग्रामीण जीवन और मौसम की सजीव तस्वीर प्रस्तुत की।

गोष्ठी में लालता प्रसाद चौधरी, पार्वती देवी 'गौरा', कीर्ति त्रिपाठी, ओमप्रकाश द्विवेदी, रविनंदन सैनी, डॉ. एस.एन. मणि, श्वेता राय, ताज मोहम्मद, महेश सिंह 'दीपक', रंधा देवी, गोपाल जी त्रिपाठी, चंदन सोनी, प्रार्थना राय और आशुतोष त्रिपाठी सहित अनेक कवियों ने भी काव्यपाठ किया।

कार्यक्रम से पूर्व सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार और अध्यक्षता कर रहे इंद्र कुमार दीक्षित ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बिहार से आए कवि सुबास पाण्डेय 'संगीत' और उमेश चौबे 'अश्क' को उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गीतकार सरोज कुमार पाण्डेय ने किया। गोष्ठी में पद्मभूषण से सम्मानित पं. हरीश तिवारी की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह