बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  :दिल्ली के मुखमेलपुर गांव स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शाम करीब 5.30 बजे कॉलोनी के तीन बच्चे गांव के पास खेतों में खेल रहे थे। इसी दौरान खेत में पानी निकालने के लिए बनाए गए करीब 8 फीट गहरे गड्ढे के पास खेलते समय दो बच्चे उसमें गिर गए। दोनों बच्चों के गहरे पानी में डूबने के बाद उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा दौड़कर गांव पहुंचा और लोगों को हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कॉलोनी और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। करीब 8 लोगों ने मिलकर बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे बच्चे को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी। मृतक बच्चों की पहचान आयुष और नीतीश के रूप में हुई है। दोनों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दिल्ली में तीन दिन पहले ही बारिश के पानी में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई थी। अब दो और बच्चों की मौत हुई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ ये खबर भी पढ़े : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

खेत का पानी निकालने के लिए बना है गड्ढा
बताया जा रहा है कि खेत से पानी निकालने के लिए यह गहरा गड्ढा खोदा गया है, लेकिन उसके आसपास किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या घेराबंदी नहीं की गई थी। इसी वजह से खेलते-खेलते दोनों मासूम उसमें गिर गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

फायर बिग्रेड के अधिकारी ने क्या बताया?
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार भोरगढ़ अग्निशमन स्टेशन के अंतर्गत मुखमेलपुर के हिरंकी रोड से आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई। स्टेशन अधिकारी विजय दहिया की देखरेख में एक दमकल गाड़ी और एक बचाव वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। डीएफएस के अनुसार, जब तक उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक दोनों बच्चों को स्थानीय लोगों ने गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया था। बच्चों को केंद्रीय दुर्घटना एवं आघात सेवा (सीएटीएस) की एम्बुलेंस के जरिए राजा हरिश्चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आयुष (7), मोती चंद के पुत्र, और नितेश (8) कन्हैया के पुत्र के रूप में हुई। दमकल विभाग को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में नहा रहे थे तभी वे डूब गए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

लॉकअप 2  :एकता कपूर का रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में राम कपूर...
मनोरंजन 
'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

बैंकॉक: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब...
अंतर्राष्ट्रीय 
आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...

पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य