अमीर शेख हमद के शोक में झुका रहेगा भारत में तिरंगा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली:  भारत सरकार ने कतर के पूर्व शासक और 'फादर अमीर' शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर सम्मान प्रकट करते हुए सोमवार, 13 जुलाई को देश भर में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान देश भर में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। 74 वर्ष की आयु में निधन हो चुके शेख हमद के सम्मान में कतर ने भी रविवार से चार दिवसीय सार्वजनिक शोक का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सोमवार को पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। 

पीएम मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हमद के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत का सच्चा दोस्त और एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर के विकास का नेतृत्व किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, "एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के ऊंचे स्तर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे दोस्त के रूप में भी याद करते हैं, जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य मिला था।" पीएम मोदी ने अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक ये खबर भी पढ़े : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा
शेख हमद ने 2013 में सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी, जो कतर के मौजूदा अमीर हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि सरकार ने शेख हमद के सम्मान में सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, "शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।" बताया गया है कि संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू भारत सरकार की ओर से कतर के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए "जल्द ही" कतर का दौरा करेंगे। कतर ने दिवंगत नेता के लिए पहले ही चार दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा कर दी है।

1995 से 2013 तक कतर पर किया शासन
शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी ने 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया। उनके 18 वर्षों के शासनकाल में इस ऊर्जा-समृद्ध देश ने अभूतपूर्व आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति देखी, जिसने कतर को वैश्विक पटल पर एक मजबूत पहचान दिलाई। शेख हमद के कार्यकाल के दौरान ही भारत और कतर के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा मिली थी। उनके शासनकाल में कतर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

लॉकअप 2  :एकता कपूर का रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में राम कपूर...
मनोरंजन 
'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

बैंकॉक: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब...
अंतर्राष्ट्रीय 
आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...

पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य