मौसम 13 जुलाई: 6 घंटे के भीतर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 13 जुलाई 2026: देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 13 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। इस तेज बारिश और आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।

इसके अलावा कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 13 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

देश के 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस भारी बारिश के दौरान किसानों और मछुआरों को बेहद सावधान रहने की अपील की गई है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(13 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 15 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(13 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(13-15 जुलाई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 15 जून को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(13 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, जमशेदपुर, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, दुमका, देवघर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा। वहीं, 13 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (13-16 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 13 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (13 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): शिमला, कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 13 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (13-14 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, कठुआ, मुजफ्फराबाद, रियासी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

13 July

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(13 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की संभावना): पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, मालदा, मुर्शिदाबाद और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (13 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (15 जुलाई-हल्की बारिश की संभावना): अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चुरू, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर में हल्की बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (13 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): शहडोल, शिवनी, भोपाल, राजगढ़, श्योपुर, नीमच, आगर मालवा, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, खरगोन, शिवपुरी और छतरपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 13 जुलाई को भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन का दौरा किया

वैभव सूर्यवंशी : क्रिकेट के मैदान पर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी...
खेल 
भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन का दौरा किया

आज का राशिफल 13 जुलाई 2026:  जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 13 जुलाई 2026:  जानें कैसा रहेगा आपका दिन

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

मौसम 13 जुलाई: 6 घंटे के भीतर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 जुलाई 2026: देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 जुलाई: 6 घंटे के भीतर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

जानें क्यों ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स आपको अपनों से कर सकते हैं दूर

नई दिल्ली। AI: अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लाखों लोग आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (एआई) साथियों की ओर आकर्षित हो...
टेक-मित्र 
जानें क्यों ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स आपको अपनों से कर सकते हैं दूर

उत्तर प्रदेश

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न