भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन का दौरा किया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वैभव सूर्यवंशी : क्रिकेट के मैदान पर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विंबलडन में नजर आए। 15 साल के बल्लेबाज ने पहली बार विंबलडन के ऐतिहासिक सेंटर कोर्ट का अनुभव लिया और इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा टेनिस खिलाड़ियों का भी खुलासा किया। वैभव सूर्यवंशी रविवार को विंबलडन मेन्स सिंगल्स फाइनल देखने पहुंचे। उनके साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी मौजूद थे। सेंटर कोर्ट के माहौल का आनंद लेते हुए युवा बल्लेबाज ने इसे अपने लिए बेहद खास अनुभव बताया।

वैभव ने नोवाक जोकोविच को बताया फेवरेट
वैभव ने बताया कि वह पिछले चार-पांच सालों से टेनिस देख रहे हैं। बचपन से उन्होंने नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के मुकाबलों का खूब आनंद लिया है, लेकिन उनमें से जोकोविच उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह नडाल और जोकोविच को काफी देखा करता था। उन्हें जोकोविच बहुत पसंद हैं।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन ये खबर भी पढ़े : आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

जब वैभव से मौजूदा पीढ़ी के टेनिस खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर का सपोर्ट किया। उनका मानना है कि पूरे टूर्नामेंट में सिनर का प्रदर्शन शानदार रहा है और वही खिताब जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिनर का गेम काफी पसंद आया है। जिस तरह उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया है, उम्मीद है कि वह आज फाइनल भी जीतेंगे।

अभिषेक शर्मा ने तैयार होने में की मदद
सेंटर कोर्ट पर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी वैभव ने मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस खास मौके के लिए उन्होंने कोई खास योजना नहीं बनाई थी और साथी क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने तैयार होने में उनकी मदद की। वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने कुछ खास प्लान नहीं किया था। जो जल्दी मिला, वही पहन लिया। अभिषेक ने सब व्यवस्थित करने में मदद की और वह यहां पहुंच गए। इस साल विंबलडन में भारतीय क्रिकेट जगत की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली। इससे पहले क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल भी मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले देखने पहुंचे थे। दोनों ने प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स से मैच का आनंद लिया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

कवि गोष्ठी में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां

देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया द्वारा रविवार को आयोजित द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी में कवियों ने विविध रस, भाव और...
उत्तर प्रदेश 
कवि गोष्ठी में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां

भारत ने रूस से खरीदा रिकॉर्ड 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल

मास्को  :भारत ने इस साल जून में रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात किया है और ये...
कारोबार 
भारत ने रूस से खरीदा रिकॉर्ड 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल

पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची

इलायची : सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं।...
लाइफस्टाइल 
पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची

दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई

तेहरान: खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे राउंड की जंग की शुरु हो चुकी है। ऐसे में सुप्रीम...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई

उत्तर प्रदेश

पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

कवि गोष्ठी में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां

देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया द्वारा रविवार को आयोजित द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी में कवियों ने विविध रस, भाव और...
उत्तर प्रदेश 
कवि गोष्ठी में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज