निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा,सातवीं मंजिल से गिरे चार मजदूर, गंभीर रूप से घायल

महानगर इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • लिफ्ट डक्ट में कर रहे थे काम, पाइप टूटने से हादसा

लखनऊ महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सातवीं मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे चार मजदूर पाइप टूटने से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही महानगर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तहसीलदार सदर जय प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार्य के दौरान पाइप का टूटना सामने आया है। चार मजदूरों ( छोटू कुमार (28), सुरेंद्र कुमार (45), निक्कू (24), मोनू (25)) के घायल होने की पुष्टि हुई है। सभी घायल मजदूर समस्तीपुर, बिहार के रहने वाले हैं। वहीं मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल (एमडीआरवी) की रेस्क्यू टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत ने बताया कि सातवीं मंजिल पर प्लास्टर का काम चल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। चारों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी मजदूर की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायल मजदूरों का इलाज नीरा हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। प्रशासन हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर बोले मुख्यमंत्री-हर भारतीय के मन और अंतःकरण में श्रद्धा एवं...
भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

यह परियोजना अतिरिक्त 3.52 मीट्रिक टन प्रति वर्ष यातायात को संभालने और कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट तथा अन्य आवश्यक...
भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान लखनऊ। गुरुवार को नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अवैध अतिक्रमण हटाने के...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त