सत्ता भोगियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए समय नहीं है -- सतेन्द्र जैन

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, देश की आजादी के जश्न में डूबे जिम्मेदारों को दलित बस्ती में सड़क नाली खरंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 4 दिन से बैठे लोगों का दर्द दिखाई नहीं दिया

वार्ड नंबर 1 के रविदास नगर में पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे लोगों के दर्द को जानने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने धरने पर बैठे लोगों की मांगों का समर्थन किया ,इस मौके पर उनके साथ सपा नेता  सत्यम त्रिपुरारी , मयंक यादव , हरिओम यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि पद और सत्ता के नशे में चूर सत्ता भोगियों और अधिकारियों को चार दिनों से धरने पर बैठे फरियादियों की बात सुनने के लिए समय नहीं है, तो वह समाधान क्या करेंगे। 
 धरने पर बैठे आंदोलनकारियो ने बताया कि संत रविदास नगर में कई गलियों मे सड़क और जल निकासी के लिए नाली की बहुत समय से मांग करने के उपरांत उन्होंने 3 अगस्त 2026 को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था, जिसमें नगर आयुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया था, कि 10 अगस्त तक काम शुरू हो जाएगा। परंतु काम शुरू नहीं हुआ नगर आयुक्त द्वारा वादा खिलाफी करने पर उसके बाद 12 तारीख से हम लोग धरने पर बैठे हैं, लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान करने कोई नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि कच्ची गलियां होने के कारण आधा दर्जन से ज्यादा लोग फिसल कर अभी तक  घायल हो चुके हैं, और जल निकासी न होने के कारण 2 महीने पहले एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। फिर भी नगर निगम और उसके जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि फिरोजाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है। जबकि शहर का बड़ा क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है। सात आठ सौ करोड रुपए का नगर निगम का सालाना बजट है। आखिर यह पैसा जा कहा रहा है। जनता सब देख रही है।

02 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख ये खबर भी पढ़े : 02 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

यूपी 112 मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 701 पुलिसकर्मी सम्मानित

डीजी ने अत्याधुनिक तकनीक से त्वरित पुलिस सहायता पर दिया जोर
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी 112 मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 701 पुलिसकर्मी सम्मानित

जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रतापगढ़। जिला कारागार प्रतापगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ...
उत्तर प्रदेश 
जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आज़ादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को जनपद प्रतापगढ़ में पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के...