महोबा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की बीती रात बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव दुलारा निवासी देव प्रकाश अनुरागी (24) रविवार की रात अपने चचेरे भाई विनोद (26) , भाभी सीता (22) और भतीजी शिवांशी (1) को दिल्ली जाने के लिए बाइक से हरपालपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। रास्ते में झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेईया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चारों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उल्टी दिशा से आ रहे कार चालक ने मचाया बवाल, होमगार्ड को सड़क पर गिराकर पीटा ये खबर भी पढ़े : उल्टी दिशा से आ रहे कार चालक ने मचाया बवाल, होमगार्ड को सड़क पर गिराकर पीटा

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने देव प्रकाश और उसकी भतीजी शिवांशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनोद और उसकी पत्नी सीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, कार सवार दो भाई इकबाल और अफजाल भी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। कार सवार रिश्तेदारी में महोबा आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

दमिश्क (सीरिया)। सीरिया में बशर अल-असद के दशकों पुराने शासन के पतन के बाद गठित अंतरिम संसद (पीपुल्स असेंबली) का...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

बसपा सम्मेलन में हंगामा: प्रत्याशी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) सीट पर बहुजन...
उत्तर प्रदेश 

मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

राज्य  उत्तर प्रदेश 

चेतगंज और रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा,एक गोली से घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद की चेतगंज और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात रामनगर...

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले...