महिला को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूतों की माला पहनाई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में संपत्ति विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा, उसके बाल काटे, गले में जूते की माला पहनाई और गांव में घुमाया। महिला के साथ उसके पति को भी प्रताड़ित किया गया। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति का रेस्क्यू कर सुरक्षा दी। वहीं 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने  मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील के गांव अरनिया वैणा की। 30 वर्षीय महिला ने दो दिन पहले दिनांक 30 जून को अपने पति के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। 

ट्विशा शर्मा मामला: लैपटॉप पासवर्ड और वॉइस सैंपल देने पर आरोपित पक्ष सहमत, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा ये खबर भी पढ़े : ट्विशा शर्मा मामला: लैपटॉप पासवर्ड और वॉइस सैंपल देने पर आरोपित पक्ष सहमत, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

पीड़िता ने थाने में सुनाई आपबीती
महिला को प्रताड़ित करने का मामला 30 जून को सुबह करीब 9:00 बजे का है। महिला ने वर्ष 2023 में दूसरी शादी प्रेम विवाह के रूप में की और अपने पति के साथ इंदौर में रहने लगी। महिला अपने पति के साथ ससुराल की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए गांव आई थी। महिला के ससुराल के लोग योजना बनाकर कमरे में घुसे और महिला के बाल, पैर व हाथ पड़कर घसीटते हुए उसे बाहर ले आए। ससुराल के रिश्तेदारों के अलावा गांव का पूर्व कोटवार व अन्य लोग भी इस कृत्य में शामिल थे।


महिला को पूरे गांव में घुमाया
महिला को लात घूसों से पीटा गया, जमीन पर घसीटा गया, लोहे के दरातें से सर के बाल काटे गए, बदन से कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया। सभी ने मिलकर गले मे जूतों की माला पहनाई। पति ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। महिला को गांव में घुमाया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74,76,79,351(3),115(2),329(2), 61(2) में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुल 11 आरोपी बनाए हैं। 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव का पूर्व कोटवार, वीडियो बनाने वाला ग्रामीण और महिला के ससुराल पक्ष के लोग शामिल है।

महिला के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी

1. सुमेर सिंह पिता कालू सिंह निवासी अरनिया वैणा 

2.दशरथ सिंह पिता चैन सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा 
3.पप्पूसिंह पिता बाबू सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा
4.वीरेन्द्र सिंह पिता बाबू सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा
5.लखन सिंह पिता भोमसिंह जाति राजपूत निवासी कंथारिया 
6.कचरु सिंह पिता धूल सिंह सोंधिया निवासी अरनिया वैणा
7.कृपाल सिंह पिता पर्वत सिंह सोंधिया निवासी अरनिया वैना
8. शम्भु सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा
9.मोड सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा
10.विक्रम सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा
11. बद्रीलाल मालवीय निवासी अरनिया वैणा 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे

गुड कोलेस्ट्रॉल : आजकल देश दुनिया में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। हार्ट की बीमारी बढ़ने के पीछे...
लाइफस्टाइल 
गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का डिफेंस...
राज्य  मध्य प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात करने वाला भारत बन गया रक्षा उत्पादों का निर्यातक : मुख्यमंत्री डॉ यादव

ऐसे बनाएं दलिया का हलवा तो बढ़ जाएगी कैल्शियम की मात्रा, हड्डियां बनेंगी मजबूत

दलिया का हलवा  :अगर आपको शाम के समय कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप दलिया का...
खाना पकाना 
ऐसे बनाएं दलिया का हलवा तो बढ़ जाएगी कैल्शियम की मात्रा, हड्डियां बनेंगी मजबूत

आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता के रूप में हो रही अब भारत का पहचान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह भारत का दौर है। आज हमारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता के रूप में हो रही अब भारत का पहचान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मध्य प्रदेश में नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य

उत्तर प्रदेश

 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान