ऐसे बनाएं दलिया का हलवा तो बढ़ जाएगी कैल्शियम की मात्रा, हड्डियां बनेंगी मजबूत
दलिया का हलवा :अगर आपको शाम के समय कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप दलिया का हलवा बना सकते हैं। दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इस रेसिपी को बनाने के लिए मखाना का भी इस्तेमाल करें। इससे आपको कैल्शियम भी मिलेगा जिससे कमजोर हड्डियों में जान भर जाएगी। इसे बनाना बेहद आसान है साथ ही यह हेल्दी और टेस्टी भी है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह हलवा रेसिपी
दलिया हलवा के लिए सामग्री
सूखा नारियल, 6 काजू, 6 बादाम, 1 कप मखाना, 10 - 12 किशमिश, 1 कप दलिया, 1 कप गुड़ पाउडर, 1/4 कप देसी घी, 1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, 3 कप पानी, जायफल
दलिया हलवा बनाने की विधि
पहला स्टेप: दलिया हलवा बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन करें और उस पर एक कुकर रखें। जब कुकर गर्म हो जाए तब उसमें घी डालें। घी गर्म होने के बाद उसमें काजू बादाम, रोस्ट करें। उसके बाद सूखा नारियल रोस्ट करें, आखिर में मखाना रोस्ट करें। मखाना आखिर में इसलिए रोस्ट करें क्योंकि वह पूरा घी पी जाता है। अब इन सभी सामग्री को एक थाली में रख दें।
दूसरा स्टेप: अब उसी कुकर में दो चम्मच घी डालें और दलिया को भी अच्छी तरह से भूनें। दलिया को आप कम से कम दस मिनट तक मीडियम आंच पर भूनें। जब दलिया भून जाए तब उसमें एक कप पानी डालें और कुकर की सिटी लगा दें। इसे तीन से चार सिटी के बाद उतारें।
तीसरा स्टेप: जब तक दलिया पक रहा है तब तक आप गुड़ की चाशनी बना लें। एक कप गुड़ के पाउडर में एक कप पानी डालें और गैस पर अच्छी तरह से पिघला लें।
चौथा स्टेप: जब गुड़ पिघल जाए तब गैस बंद कर दें। जब दलिया पक जाए तब कुकर का ढक्कन निकालें। इस बात का ध्यान रखें कि दलिया एकदम गल जाना चाहिए। अब गुड़ के पानी को दलिया में डालें और मिलाकर अच्छी तरह से चलाएं। अब इसमें भूनें हुए ड्राइफ्रूट्स डालें। आप मखाना को दरदरा पीसकर भी डाल सकते हैं और अच्छी तरह मिलाएं।
पांचवा स्टेप: अब आखिरी स्टेप में, इलायची का पाउडर और जायफल को घिसकर डालें और एक बार फिर से दलिया को अच्छी तरह से मिलाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
