डीएम द्वारा निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यों सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे। 
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें जिससे कि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागों एवं कार्यकारी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विलंबित परियोजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए पूर्ण कराया जाए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति, आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड, श्रम कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड एवं 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान ऐप से स्वयं पात्रता की जांच कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है, इसका भी प्रचार प्रसार किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर0 के0 पांडेय, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण व कार्यदयी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 88 वां स्वास्थ्य शिविर ये खबर भी पढ़े : सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 88 वां स्वास्थ्य शिविर

 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

काबुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में तेज बारिश से जानमाल की क्षति हुी है। भारी बारिश की वजह से पूर्वी अफगानिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

चिसीनाउ (मोल्दोवा)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा कर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार देर शाम जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) परिसर स्थित वन स्टॉप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग