शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को माफियाओं से मुक्त कराये सरकार-महेन्द्र श्रीवास्तव
बस्ती - कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने मांग किया है कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को माफियाओं से मुक्त कराया जाय। पेपर लीक देश के लिये बड़ी समस्या बन चुका है। सरकार को इसका स्थाई समाधान ढूढना होगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज अभियान चलाया जा रहा है किन्तु सरकार 21 प्रतिभागियों द्वारा आत्महत्या कर लेने की दुःखद घटना के बाद भी चुप है। यह स्थितियां खतरनाक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में परीक्षा की शुचिता लगातार प्रभावित हो रही है। शिक्षा माफियाओं को सत्ता का संरक्षण मिलने के कारण पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। कहा कि शिक्षा के राजनीतिकरण को बंद करने, विश्वविद्यालयों में आरएसएस पृष्ठभूमि के कुलपतियों को हटाने, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई, प्रभावित छात्रों और उनके परिजनों को मुआवजा देने तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ करायी जाय। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कराया जाय।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
