नीट परीक्षा में विद्या मंदिर रामबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया गौरवान्वित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
विद्यालय के मेधावी छात्र भैया शिवम मणि त्रिपाठी ने 720 में से 680 अंक पाकर ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में भैया रमित पाण्डेय ने 636 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2785, भैया अमर सिंह ने 624 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4401, भैया आशुतोष ने 613 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 6542, शशि भूषण त्रिपाठी ने 567 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25089 तथा भैया रमन वर्मा ने 566 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25546 प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इसी प्रकार भैया शाश्वत पाण्डेय ने 533 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 52548,तथा भैया संतोष मिश्र ने 529 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 70004 प्राप्त कर  विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है।इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सतत मार्गदर्शन की सार्थकता का प्रमाण बताया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित समिति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्या भगिनियों ने भी सफल विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

हॉटस्पॉट के जरिए नहीं मिलेगा 5G डेटा एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया...
टेक-मित्र 
'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

#Draft: Add Your Title

फिरोजाबाद, नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में निर्भय सागर महाराज संघ द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 59...
#Draft: Add Your Title

आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

उत्तर प्रदेश

कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

’जल संरक्षण का लें संकल्प, जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी-गौड़

सोनभद्र। घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रदेश सरकार द्वारा 16 से...
उत्तर प्रदेश 
’जल संरक्षण का लें संकल्प, जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी-गौड़