रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन
बस्ती - रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के तत्वावधान में रविवार को जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका बस्ती अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 खालिद रिजवान अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है जो चार जरूरतमंद लोगों को जीवन प्रदान करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के डी0एफ0ओ0 डॉ0 शिरीन के द्वारा हर रक्तदाता को पौधा प्रदान किया गया। साथ ही परिसर में पौधारोपण भी किया गया। डी0एफ0ओ0 डॉ0 शिरीन ने कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और रक्तदान एक नया जीवन देता है। अतः दोनों ही पुण्य के कार्य हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा0 डी0के0 गुप्ता ने किया। अपने उद्बोधन में डा0 गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन विगत कई वर्षों से रक्तदान और पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि रोटरी पूरे वर्ष में हर तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करती आयी है। अगला कार्यक्रम 2 अक्टूबर को कुष्ठ सेवा आश्रम किया जाएगा।
शिविर में डा0 वी0के0 श्रीवास्तव, संत रामलखन दास कबीर आश्रम बस्ती, कर्नल गोहानी सोल्जर अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।रक्तदान करने वालों में आशीष श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अनुष्का जायसवाल, आनंद मिश्रा, पुनीत पांडे, देवेंद्र, विनय कुमार त्रिपाठी, वैभव गुप्ता, सूर्यपाल, अतुल चौधरी, अभय सिंह, रोहित अग्रवाल, अंगद कुमार आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 अश्विनी कुमार सिंह, सतीश सिंघल, राजन गुप्ता, राम विनय पांडेय, महेंद्र कुमार सिंह, कौशल त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, एसएन गुप्ता, सतपाल जी टीटू, अरुण भनिरामका, देवेंद्र श्रीवास्तव, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, पुनीत पांडे, रंजीत श्रीवास्तव, विशाखा सिंघल, इनरव्हील क्लब से अध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल, आशा अग्रवाल, निधि गुप्ता, जिला चिकित्सालय रक्त कोष विभाग से डा0 दीपक श्रीवास्तव, डा0 सौम्या गोयल, डा0 विजय कुमार वर्मा, संतोष पांडे, कीर्ति, अनु सिंह, अनुराधा, भानु आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
