जनसमस्याओं का निरीक्षण, ईओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
देवरिया। आदर्श नगर पंचायत भटनी में पेयजल, जलनिकासी, सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजसेवी सुमेश वर्मा ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने टूटा नाला, बंद सार्वजनिक शौचालय, जर्जर सड़कें, आरओ प्लांटों की खराब व्यवस्था और नदी कटान की समस्या उठाई।
समाजसेवी सुमेश वर्मा ने बताया कि नगरवासी लंबे समय से इन मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों का ध्यान जनहित से जुड़े मुद्दों की ओर आकृष्ट करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।निरीक्षण के बाद अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए। इनमें टूटे बड़े नाले का पुनर्निर्माण और सुरक्षा जाली लगाना, बंद सार्वजनिक शौचालयों की जांच कर उन्हें संचालित करना, मुख्य मार्गों के गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, आरओ प्लांटों की टंकियों की सफाई तथा तकनीकी खामियों को दूर करना शामिल है। नदी कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए गए।
सुमेश वर्मा ने उम्मीद जताई कि अधिकारियों के निर्देशों के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरवासियों को जल्द राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हरि मोहन वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
