दिल्ली की आग लखनऊ तक पहुंई , सपा सांसदों को हिरासत लेने पर प्रदर्शन

पुलिस से हुई झड़प,सपा नेत्रियों को घसीटा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रविदास महरोत्रा बोले डिंपल यादव को गिरफ्तारी के दौरान चोट आई

लखनऊ। सोमवार दिल्ली में संसद चलो प्रदर्शन की आग लखनऊ तक पहुंच गई। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के कई नेताओं ने आंदोलन को धार दे दी। इस दौरान सपा की महिला सांसदों ने भी छात्रों का समर्थन किया। इस दौरान उनकी भी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने महिला सांसदों को हिरासत में ले लिया। इसकी खबर जब लखनऊ पहुंची तो  शाम करीब 4 बजे सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में सपा सांसद डिंपल यादव को गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाकर भड़के सपाई हजरतगंज चौराहे पर जुटे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े।

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर पुलिस और सपाइयों में तीखी नोकझोंक हो गई। इस बीच पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लेना शुरू किया। कई सपाई नारेबाजी करते हुए बसों की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने महिला नेत्रियों-कार्यकत्रियों को घसीटकर बसों में ले गई। सपाइयों को टांगकर बसों में बैठाया। 

डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

इस दौरान सपा विधायक रवि मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में गिरफ्तारी के दौरान डिंपल यादव को गंभीर चोट लगी है। पार्क रोड से हलवासिया की तरफ जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारी बैठे थे। करीब 50 मिनट तक हंगामा चला। पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को 3 बड़ी बस और 2 छोटी गाड़ियों में बैठाकर ईको गार्डन ले गई। इस दौरान इस दौरान ट्रैफिक को रोवर्स के सामने से डायवर्ट कर दिया गया। फिर भी यातायात प्रभावित रहा।

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के साथ दिल्ली में हुई कार्रवाई का हम विरोध करते हैं। डिंपल यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट भी आई है। यह सरकार दमन, जुल्म और तानाशाही से जनता की आवाज को दबाना चाहती है। सपा नेता राम सिंह राणा ने कहा कि नौजवानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए आज सड़क पर उतरे हैं। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। लगातार लड़ाई लड़ेंगे। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी समेत सपा नगर यूनिट के तमाम पदाधिकारी और सदस्य इसमें शामिल हुए। 

फाखिर ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से छात्रों के ऊपर बर्बरता से लाठी बरसाई गई यह सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। पहले यह सरकार पेपर लीक करवा के छात्रों का भविष्य बर्बाद करती है। उसके बाद न्याय मांगने पर उनके ऊपर लाठियां बरसाती है।

प्रदर्शन कर रहे हैं सपाइयों ने कहा कि डिंपल यादव को हिरासत में लेना बेहद शर्मनाक है। वह एक चुनी हुई संसद और जनप्रतिनिधि हैं आम जनता की आवाज बनना उनका कर्तव्य है। मगर आज जिस तरह से तमाम विपक्षी सांसदों की आवाज दवाई जा रही है या आवाज दबने वाली नहीं।  समाजवादी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक छात्रों के , किसानों के और आम जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। दिल्ली में हमारे नेता डिंपल यादव और तमाम सांसद लड़ रहे हैं लखनऊ में हम लोग सड़कों पर उतरे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

नई दिल्ली। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने रविवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के...
खेल 
विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 74...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

उत्तर प्रदेश

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार