शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे युवा पार्षद
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
- NEET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग
लखनऊ। अंसल एपीआई स्थित अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड नंबर-1 के युवा पार्षद गौरव रावत सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में सहभागिता की।
आंदोलन के दौरान NEET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा घोटालों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।
ये खबर भी पढ़े : आज से संसद का महासंग्राम, 5 नए विधेयक पेश होंगे, पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का हंगामे का प्लानआंदोलन का नेतृत्व कर रहे विभिन्न संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल, लोहिया वाहिनी के प्रमुख सचिव अमरेंद्र आर्या, समाजवादी पार्टी के आनीष् राजा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
