बुलडोज़र चलाने का आदेश छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: आबिद रज़ा
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र चलाने का आदेश छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को तोड़ने के बजाय उन्हें मज़बूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। यहां सभी वर्गों के हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, प्रशासन के कदम से सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि छात्रहित और नौजवानों के भविष्य को देखते हुए रामपुर प्रशासन को जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र चलाने का आदेश तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए जाएं, ताकि छात्रों को इंसाफ मिल सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
