अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग किया। इसके साथ ही उन्होने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को   संबोधित ज्ञापन भी सौंपा  जिसमें अखिलेश सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि अखिलेश सिंह लम्बे समय से हिंदू हितों, गौ संरक्षण तथा विभिन्न संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन का दावा है कि कई मामलों में शिकायतकर्ता रहने और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कराने के कारण उन्हें लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में उन पर हमले के प्रयास किए जा चुके हैं।
प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने पुलिस अधीक्षक से अखिलेश सिंह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने मांग किया।  जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में अखिलेश सिंह को उपलब्ध वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अंगरक्षकों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा श्रेणी में वृद्धि करने की मांग की गई है। उन्होने बताया कि अखिलेश सिंह सुरक्षा बढाने
विश्व हिन्दू महासंघ का कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में विजय शंकर शुक्ला वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा, एडवोकेट कुलदीप मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ, अमरजीत सिंह वरिष्ठ प्रदेश सलाहकार गौ रक्षा, प्रमोद सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सनातन रक्षा वाहिनी, सुधीर सिंह प्रदेश मंत्री, समर प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सनातन रक्षा वाहिनी, महेश हिंदुस्तानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, चंद्रशेखर कमलापुरी प्रदेश उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,विवेक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सनातन रक्षा वाली बालकृष्ण सिंह उज्जवल सिंह अभिषेक आर्य शिवम मिश्रा, महेन्द्र पाठक रवि शुक्ला आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग