नगर निगम का वाईफाई ठप होने से टैक्स,जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के काम हुए प्रभावित
लखनऊ। नगर निगम में वाईफाई ठप होने से गुरुवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके कारण इंटरनेट नहीं चला,जिससे नगर निगम के कर्मचारियों के साथ में लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बिना काम हुए खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए। मामले में लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की। इंटरनेट ठप होने से टैक्स, जन्म और मृत्यु के काम प्रभावित हुए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सुबह के समय नगर निगम के कार्यालय पहुंचे तो इंटरनेट नहीं चल रहा था। पता करने पर जानकारी हुई कि हजरतगंज में वाईफाई की अंडरग्राउंड केबल कट गई है। इससे काम बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बाद कर्मचारियों ने खुद की मोबाइल से इंटरनेट कनेक्ट कर काम करना शुरू किया। इससे थोड़ी राहत मिली,लेकिन पूरे दिन ऑफिस का इंटरनेट नहीं चला।
महानगर से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए मुकेश चौहान ने बताया कि सुबह के समय में ही काम कराने के लिए आ गए,लेकिन कर्मचारियों ने इंटरनेट नहीं काम करने की जानकारी दी। इसके बाद काफी देर तक इंतजार करना पड़ा,जिसके बाद जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम 10 मिनट में हो सकता था। उसके लिए 1:30 घंटे का इंतजार करना पड़ा।
टिप्पणियां