माता-पिता से मिलने पहुंची राजा भैया की पत्नी का बहन से नोंकझोंक, आई पुलिस
By Tarunmitra
On
प्रतापगढ़। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह और उनकी बहन साध्वी सिंह के बीच मंगलवार रात तीखी नोकझोंक हो गई। भानवी सिंह का आरोप है कि बहन साध्वी सिंह ने माता-पिता से मिलने नहीं दिया। वहीं, साध्वी सिंह ने भानवी सिंह पर माता-पिता को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।
इसकी सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस पहुंच गई। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। भानवी सिंह ने कहा कि वह बुधवार को इस प्रकरण में अपना पक्ष रखेंगी।बताया जा रहा है कि भानवी सिंह मंगलवार रात पिता रवि प्रताप सिंह और मां मंजू सिंह से मिलने गोखले मार्ग स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में आई थीं।
रवि प्रताप सिंह और मंजू सिंह भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह के साथ रहते हैं। आरोप है कि साध्वी ने भानवी को माता-पिता से मिलने नहीं दिया। इससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। भानवी कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गईं।
हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया। उधर, साध्वी ने भी इस प्रकरण में अपना कोई पक्ष नहीं दिया है। पुलिस के सामने उन्होंने माता-पिता को जबरन ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, यह पारिवारिक मामला है। अगर तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 19:46:47
राजधानी में दस हजार से ज्यादा पालतू स्वान लखनऊ। राजधानी में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों को भारी जुर्माना भरना...
टिप्पणियां