जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र अन्तर्गत वृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव घर के जंगले पर लटका मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र अन्तर्गत गांव गढ़ी भाऊ निवासी भारती (25) का शव वृहस्पतिवार को उसके ही घर के मुख्य द्वार स्थित जंगले पर लटका मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का मायका थाना अकराबाद अलीगढ़ के गांव गोपी मानई में है। उसकी शादी 5 साल पहले गांव के भोला यादव से हुई थी। भोला ट्रक चालक है। दम्पति के दो बच्चे माधुरी (2) और चार माह का कार्तिक है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार को भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। पति के जाने के बाद भारती ने फांसी लगा ली थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नवादा में किसान पर टूटा बज्रपात का कहर नवादा में किसान पर टूटा बज्रपात का कहर
नवादा। जिले में सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडाबर थाना क्षेत्र के बनिया डीह गांव में शुक्रवार को करीब एक बजे...
भारत सरकार के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य को लेकर मिला प्रशस्ति पत्र
हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
केन्द्रीय मंत्री शेखावत शनिवार काे जोधपुर आएंगे
पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम का किया गया उद्घाटन
नैनीताल में हल्की बारिश के साथ माहौल आमतौर पर  स्थितियां सामान्य 
जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री