चोरी के आभूषण,मोटरसाइकिल व नगदी के साथ 4 गिरफ्तार

चोरी के आभूषण,मोटरसाइकिल व नगदी के साथ 4 गिरफ्तार

बस्ती (दुबौलिया) - थाना दुबौलिया पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना दुबौलिया, थाना छावनी, थाना हरैया, जनपद अयोध्या, जनपद अम्बेडकरनगर क्षेत्रान्तर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों से हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों अनिल निषाद पुत्र संतराम निवासी अशोकपुर सतहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष,राहुल निषाद पुत्र चन्द्र प्रकाश निषाद उर्फ चन्दू निवासी अशोकपुर सतहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष,वीरू निषाद पुत्र जियाऊ निवासी अशोकपुर सतहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष, को चोरी के सामान 12.46 ग्राम पीली धातु (गलाया हुआ), 04 अदद पीली धातु का ऊँ बना हुआ लाकेट, एक अदद करधन इस्तेमाली, एक अदद पाजेब इस्तेमाली, 04 जोड़ी पावजेब, 09 जोड़ी पायल(नया) व 04 जोड़ी बिछिया(नया) व नगद 33700 रूपया व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल TVS राइडर तथा 04 अदद एन्ड्रायड मोबाइल के साथ टेढ़वा पुलिया के पास(थाना दुबौलिया) से गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले दुकानदार अवधेश कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश अग्रहरी साकिन दुबौलिया बाजार थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 38 वर्ष को उसके दुकान ओम प्रकाश ज्वैलर्स दुबौलिया बाजार से समय करीब 23.20 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी में जनपद बस्ती के थाना दुबौलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2025, 102/2025, 129/2025, 134/2025, 135/2025, 137/2025 धारा 331(4) / 305 / 317(2) / 317(4) BNS, थाना छावनी में पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2025 धारा 305 BNS, थाना रुधौली में पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2025 धारा 331(4)/305 BNS, थाना हरैया में पंजीकृत मु0अ0सं0 120/2025 धारा 331(4) / 305 BNS, जनपद अयोध्या के थाना गोसाईगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2025 धारा 331(4) / 305 BNS तथा जनपद अंबेडकर नगर के थाना आलापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2025 धारा 331(4) / 305 BNS का सफल अनावरण किया गया।
चोरियों के सम्बन्ध में पूछने पर तीनों अभियुक्तों अनिल, राहुल व वीरू उपरोक्त द्वारा जुर्म स्वीकार्य करते हुए बताया गया कि आर्थिक तंगी व शौक पूरे करने हेतु हमारे द्वारा समय समय पर अलग-अलग स्थानों से चोरियां की जाती रही है | 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां