सविता सिंह राठौड़ बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने जारी किया पत्र,सौंपी जिम्मेदारी
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सविता सिंह राठौड़ को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। बीते मंगलवार को राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सविता सिंह राठौड़ को महानगर दक्षिण का दायित्व सौंप दिया है।
साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला मोर्चा से आग्रह करते हुए कहा कि दो माह के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर अवगत करायें,जिससे क्षत्रिय समाज के उत्थान करने में मदद मिल सके। वहीं सविता सिंह ने संगठन पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठाभाव के साथ कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी और महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां