युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

हेलीकॉप्टर में खराबी के चलते कार्यक्रम निरस्त

युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

झांसी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि उनके उड़न खटोले में कोई खराबी आई है। जिसके चलते एन वक्त पर उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।उनके सहायक विनय कुमार रोहिला ने बताया कि वह आने की तैयारी में ही थे। कि इसी बीच उनके हेलीकॉप्टर में कोई खराबी बताई गई और उन्होंने अपना कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। संभावना है कि एक-दो दिन के अंतराल में झांसी का कार्यक्रम पुनः बनाया जाए। फिलहाल उनके आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है।वहीं उनके स्थान पर अब इस युवा संवाद को संबोधित करने के लिए झांसी में पूर्व में ही उपलब्ध जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे ने दी।वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निजी सचिव भूपेन्द्र बसेड़ा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम निरस्त किया गया हैं।

Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

वन विभाग हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को काटेगा वन विभाग हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को काटेगा
हल्द्वानी। हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर उनका छटान करने के बाद पेड़ों को वन विभाग की...
जोकोविच ने विंबलडन 2025 में मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की
आज से पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी , ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
महिला क्रिकेट भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
मॉरीशस यात्रा से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च