अब टोल फ्री नंबर, व्हॉट्सएप नंबर व ईमेल पर भी महिलाएं दर्ज करा सकेंगी शिकायतें, आयोग ने की व्यवस्था
बदायूं। सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूं में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन सोमवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में किया। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित प्राप्त 04 शिकायती पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को संवेदनशील होकर गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जन सुनवाई के उपरान्त सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर बदायूं का निरीक्षण करते हुए पीड़िताओं से बातचीत की। इसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय खेड़ा नवादा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई एवं शौचालय को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त सदस्या द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, व्हॉट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल [email protected] पर भी किया जा सकता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।
टिप्पणियां