कार्याकर्ताओं ने मनाई चौधरी चरण सिंह 121 वीं जयंती
By Harshit
On
लखनऊ। चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गयी। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा सम्मुख पूजन हवन कर मार्ल्यापण करते हुए जयंती मनाई गयी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, एवं विजय श्रीवास्तव तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं ने विधान भवन स्थित प्रतिमा पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौधरी साहब के नाम पर वोट तो मांगती है पर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ते हुए किसान हित में काम नहीं कर रही, भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था ,फिर भी गन्ना किसानों का रेट आज भी घोषित नहीं किया।
उन्होंने कहा कि यदि सच में चौधरी चरण सिंह का सम्मान करती है तो गान्ना किसान का रेट 400 घोषित करें। रोहित अग्रवाल ने कहा कि गांव गरीब किसान व मजदूर की भावना है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इसके तत्पश्चात काकोरी में ग्राम पंचायतों में ग्राम वासियों के बीच जाकर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे , जिन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसान हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प का निर्वाह किया।
चौधरी साहब का प्रत्येक कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था। किसान को उसकी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा ही दी गयी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, किरण सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, विनोद सोनकर, केजी वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, सम्राट सिंह चौहान, मुकेश, हर्षित, अनीता यादव, शहजाद, प्रभूदयाल, विश्वनाथ यादव समेत उपस्थित रहे।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 11:13:06
हल्द्वानी। हाई-वे पर कमजोर हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर उनका छटान करने के बाद पेड़ों को वन विभाग की...
टिप्पणियां