जय श्रीराम का नारों से गुंजायमान रहा नगर
11फुट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा का हुआ पूजन-निकाली गयी शोभा यात्रा
By Rohit Mishra
On
महोली-सीतापुर। रामजन्म भूमि में भगवान राम की मूर्ति प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर नगर गांव गांव शोभा यात्रा निकालकर महोत्सव मनाया गया। मंदिरो में रामचरित मानस पाठ के साथ सुंदरकांड पाठ हुऐ। नगर के तुरन्तेश्वर महादेव बाबा बैजनाथ धाम गंज बाजार के मंदिर पर भव्य सजावट कर कीर्तन भजन हुऐ। मिल गेट प्रांगण में 11 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का पूजन अर्चन हुआ।
रविवार का दिन राममय रहा। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरे नगर में गूंज रही। मिल गेट प्रांगण में 11 फुट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। नगर पंचायत प्रशासन की देखरेख में प्रतिमा की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधायक शशांक त्रिवेदी ने समूचे परिवार के साथ पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात अयोध्या से मूर्ति प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान व्यापार मंडल के सहयोग से एक कुंतल ग्यारह किलो का लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर नगर के हजारों लोगो ने आयोजन में पहुँच कर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा। नगर के कैथा मोहल्ले से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जो समूचे नगर का भ्रमण कर कैथा मंदिर पर पहुंची। अमीर गुलाल लगाकर जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच राम नाम के भजनो पर महिलाऐ बच्चे जवान थिरकते देखे गये। नगर के तमाम मोहल्लो में भजन भंडारों की धूम रही। इस दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा। 

Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 09:45:28
लंदन । सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को...
टिप्पणियां