बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर। जिले में बिजली कटाैती के विराेध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़काें पर उतरे और विद्युत विभाग के खिलाफ जाेरदार प्रर्दशन किया। इस दाैरान भाजपा विधायक के गैर जिम्मेदाराना बयान काे लेकर भी तंज कसा। बस स्टॉप से कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाथाें में पंखा लेकर निकले।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अनूप संडा ने प्रदर्शन काे लेकर पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि जिले में बिजली कटौती से जनता परेशान है। लाेगाें काे गर्मी में समस्याएं उठानी पड़ रही है। 14-14 घंटे कटाैती हाेने से लाेग साे नहीं पा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता के मुद्दों के लिए लड़ती रही है। गोलाघाट से कटका मार्ग के चौड़ीकरण पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्हाेंने कहा कि एक तरफ 64 फीट और दूसरी तरफ 8 फीट चौड़ीकरण काे लेकर व्यंग्य में इसे डबल इंजन का विकास बताया।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नगर पालिका पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार में लिप्त है। शहर में सफाई व्यवस्था का अभाव है। कमीशनखोरी और छुट्टा जानवरों की समस्या भी है। उन्होंने इन सभी को सुल्तानपुर नगर पालिका के प्रतीक चिह्न बताया। इससे जुड़ा एक ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सपाइयों की ओर से सौंपा गया है। इस दाैरान सपा महासचिव सलाउद्दीन, वरिष्ठ सपा नेता मकसूद आलम, रामप्रकाश मौर्या, पृथ्वीपाल यादव, ज्ञान प्रकाश यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।
बता दें कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने चार दिन पूर्व उनके जनता दरबार में बिजली कटाैती की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे सुल्तानपुर फाउंडेशन के लाेगाें काे जवाब दिया था कि गर्मी सहने की आदत डालो और ज्यादा नेतागिरी मत करो।
टिप्पणियां