Murder: बिहार के लखीसराय में मुखिया और पैक्स सदस्य की गोली मारकर हत्या

Murder: बिहार के लखीसराय में मुखिया और पैक्स सदस्य की गोली मारकर हत्या

पटना ।बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर रामंचन्द्ररपुर गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने मुखिया और पैक्स सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ओलीपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र चंदन कुमार और अरविंद कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। अनिल सिंह के पुत्र चंदन कुमार अपने ही गांव के मुखिया थे और अरविदं कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार पैक्स के सदस्य थे।दोनों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी।

घटना उस वक्त हुई जब मंगलवार मध्य रात्रि को दोनों साथ में श्राद्धकर्म से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान गली के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

परिजनों ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  
मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस को जम्मू रेंज में अतिरिक्त चौकियाँ स्थापित करने का निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज,6800 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से साढ़े छह लाख रुपये चोरी
पुलिस ने छह को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरों पर दिखी खुशी