भाजपा ने चार जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष

भाजपा ने चार जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष

जयपुर  । राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देते हुए मंगलवार देर रात चार जिलों झुंझुनूं, जोधपुर देहात उत्तर, धौलपुर और दौसा में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। इन नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश के सभी 44 जिलों में पार्टी के जिला अध्यक्ष तय हो चुके हैं, जिससे राज्य में संगठनात्मक संरचना अब पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार झुंझुनूं जिले में वर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। जोधपुर देहात उत्तर जिले की कमान ओसियां की पूर्व प्रधान ज्योति ज्याणी को सौंपी गई है, जो लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति में सक्रि‍य हैं।

धौलपुर जिले में संघ पृष्ठभूमि से आने वाले राजवीर सिंह राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दौसा जिले में लक्ष्मी रैला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे राज्यसभा सांसद कीरोड़ी लाल मीणा के करीबी मानी जाती हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने दिसंबर 2024 में प्रदेश में ‘संगठन पर्व’ की शुरुआत करते हुए मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक चुनावी प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि इन चार जिलों में स्थानीय असहमति, जातीय समीकरण और नेताओं के बीच सामंजस्य की कमी के चलते नियुक्तियां अटकी हुई थीं। दौसा में खास तौर पर ब्राह्मण बनाम अन्य समुदायों के बीच नेतृत्व को लेकर लंबे समय से खींचतान चली आ रही थी। जोधपुर और झुंझुनूं में भी बाहरी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बिठाना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बना हुआ था।

इन नियुक्तियों के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के नेतृत्व में संगठनात्मक संरचना को पूर्णता मिली है, जिससे पार्टी अब आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की ओर कदम बढ़ा सकेगी। पार्टी सूत्रों का मानना है कि नई नियुक्तियों से जिलों में संगठन को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा का संचार होगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  
मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस को जम्मू रेंज में अतिरिक्त चौकियाँ स्थापित करने का निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज,6800 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से साढ़े छह लाख रुपये चोरी
पुलिस ने छह को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरों पर दिखी खुशी