भोपाल में योग विषय पर "शक्ति योग समागम" कार्यक्रम आज

भोपाल में योग विषय पर

भोपाल। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल के तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती के केंद्रीय कार्यालय में आज (बुधवार काे) शक्ति योग समागम कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम, शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली प्रभा आरोग्य भारती केंद्रीय कार्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. जूही गुप्ता एवं डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य एवं आनंद के लिए योग विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5 बजे से 6:30 तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं के जीवन में स्वास्थ्य एवं आनंद को संचारित कर उनके जीवन सुखमय बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सा अधिष्ठाता, वकील, पुलिसकर्मी एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना सहयोग देने वाली महिलाएं उपस्थित रहेंगी।

डॉ. जूही ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय सलाहकार केंद्रीय आयुष मंत्रालय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम, आगामी वर्षों में होने वाले अनेक कार्यक्रमों की आधारशिला के रूप में स्थापित होगा। स्त्री जीवन के विभिन्न पड़ाव में सहजता के साथ प्रसन्न एवं स्वस्थ रहकर स्वयं की और समाज की चिंता करने के लिए मातृशक्ति को इस कार्यक्रम के एवं आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से तैयार किया जाएगा। इससे मातृशक्ति का एक ऐसा समूह तैयार होगा, जो पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य से सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का नवीन अध्याय लिखेगा। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 9202663862 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  
मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस को जम्मू रेंज में अतिरिक्त चौकियाँ स्थापित करने का निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज,6800 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से साढ़े छह लाख रुपये चोरी
पुलिस ने छह को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरों पर दिखी खुशी