ब्री इलिंग और बेला जेम्स को न्यूजीलैंड महिला टीम का केंद्रीय अनुबंध मिला

ब्री इलिंग और बेला जेम्स को न्यूजीलैंड महिला टीम का केंद्रीय अनुबंध मिला

वेलिंगटन । न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग और बल्लेबाज बेला जेम्स को पहली बार न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध मिला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार, 18 जून को 2025-26 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची जारी की, जिसमें इन दोनों युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। यह स्थान हेली जेनसेन के संन्यास और कप्तान सोफी डिवाइन के कैज़ुअल प्लेइंग एग्रीमेंट पर जाने के बाद खाली हुआ था।

बाएं हाथ की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग ने 2022 में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब तक अपनी टीम की प्रमुख विकेट टेकर बन चुकी हैं। 21 वर्षीय इलिंग ने इस सत्र में सभी प्रारूपों में कुल 29 विकेट लिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इसी साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, जहां उन्होंने छह मैचों में छह विकेट झटके।

वहीं, बेला जेम्स ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने मार्च में एक और मुकाबला इसी टीम के खिलाफ खेला। हालांकि, जेम्स ने महज 16 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच बेन सॉयर ने कहा, "ब्री ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज जैसे चमारी अटापट्टू के खिलाफ उसका प्रदर्शन यह दिखाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार है। वहीं, बेला ने घरेलू स्तर पर निरंतर अच्छा खेल दिखाया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू श्रृंखला में भी शानदार रही थी।"

2025-26 के लिए न्यूजीलैंड महिला टीम की केंद्रीय अनुबंध सूची:
सूज़ी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स, फ्रैन जोनास, जेस केर, एमेलिया केर, रोसमेरी मेयर, मॉली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, लिया ताहुहु।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  
मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस को जम्मू रेंज में अतिरिक्त चौकियाँ स्थापित करने का निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज,6800 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से साढ़े छह लाख रुपये चोरी
पुलिस ने छह को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरों पर दिखी खुशी