भगवान राम के राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन

भगवान राम के राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन

 

बदायूं। खितौरा कस्बे में पिछले दस दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का शुक्रवार की रात भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। बाजार मलिक मेला संरक्षक ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान राम की आरती कर महोत्सव में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया। समापन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किये गये।लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या वासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मानते हुए दीप जलाए गए। इसके बाद में गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। वहीं ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक  ने कहा कि रामायण को देखने सुनने से ज्यादा समझने की जरूरत है। रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य परायणता, त्याग, बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने उनके आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो ये जीवन धन्य हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष राजेश कौशिक भारी पुलिस बल के साथ मेले में मौजूद रहे। कमेटी कोषाध्यक्ष योगेश गिरी  ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी संरक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, प्रबंधक महाराज सिंह ,अरुण कुमार, नवीन गुप्ता, तिलक सिंह प्रधान, आरडी शर्मा, किशोरी पाल, योगेश गिरि, सुनील राणा, बलराम पाठक, रविशंकर भारद्वाज, नरेंद्र भारद्वाज, नितिन कुमार, बंश गुप्ता, अंकुश प्रताप सिंह, रामसेवक, गौरव कुमार गुरु, तेजेन्द्र  सोलंकी, अमन ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, लोकेश पाल, अंकित दिक्षित रानू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शांति, सुरक्षा और भक्ति का संगम बनने को तैयार है सक्तेशगढ़ शांति, सुरक्षा और भक्ति का संगम बनने को तैयार है सक्तेशगढ़
मिर्जापुर। सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में 10 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर प्रशासन और पुलिस...
बीएचयू के शोध छात्र एवं अध्यापकों का "संस्कृति सफारी" खिलौना दक्षिण एशियन बी2बी व्यापार शो में चयनित
शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर
हिमाचल में फिर भारी बारिश, सिरमौर में डैम के गेट खोले, सात जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट
पत्नी की रूह कंपाने वाली बर्बरता - पति पर गर्म पानी फेंका, दांत से काटा यौनांग
महिला आर्थिक सशक्तिकरण में ममता आर्या बनीं मददगार
खरीफ सीजन की बुवाई के लिए प्रयागराज को मिली 1644 मैट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक