नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ की हुई बैठक
लखनऊ। नगर निगम एवं जलकल के सदस्यों द्वारा बहुत सी विभागीय एवं शासन स्तर पर लंबित समस्याओं एवं दोनों विभागों की कार्यप्रणाली तथा कार्यपद्धति पर घोर निराशा एवं व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त व महाप्रबंधक जलकल से निकट भविष्य में संगठन के साथ बैठक कर समाधान करने का अनुरोध किया गया। जिसके सम्बन्ध में बहुत जल्द संघ विस्तार से मांग पत्र तैयार कर समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रेरित किया जायेगा। ये बातें संघ के अध्यक्ष आनन्द मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र की।
बुधवार की बैठक में प्रमुखता से नगर निगम व जलकल में सेवा सम्बन्धी दिक्कतें,शासन स्तर पर महासंघ की लंबित मांगों पर बड़े विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श कर स्थानीय समस्याओं व शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए एक वृहत कार्ययोजना,जनजागरण,सभी जोन,केन्द्रीय कार्यशाला,मार्ग प्रकाश,जलकल आदि कार्यालय का भ्रमण कर स्थानीय एवं शासन स्तर पर लंबित समस्याओं से कर्मचारी साथियों को अवगत कराते हुए आंदोलन आदि की तैयारी की जायेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से जलकल कर्मचारी को सेवानिवृत्त पर ग्रेविटी,अर्जित अवकाश का पूरा भुगतान,पेंशन बुक,नगर निगम की भांति सभी सुविधाएं दिया जाना,राजस्व संवर्ग में प्राइवेट कर्मचारियों को आई डी देकर काम लिया जा रहा,जबकि नियमित कर्मचारी बैठे है,वसूली कैम्पों में बाथरूम,बैठने की व्यवस्था,कर्मचारियो के फोन से ही वसूली आदि की कार्यवाही की जा रही आदि समस्याओ का समाधान हो।
टिप्पणियां