फिरोजाबाद में न्यायालय ने लुटेरी दुल्हन सहित चार को किया तलब

फिरोजाबाद में न्यायालय ने लुटेरी दुल्हन सहित चार को किया तलब

फिरोजाबाद । थाना एका क्षेत्र में शादी के कुछ दिनों के बाद दुल्हन घर के जेवर नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय ने बुधवार को दुल्हन सहित चार आरोपियों को तलब किया है। अब इनके खिलाफ मुकदमा चलेगा।

पीड़ित सुभाष का कहना है उसके पहचानने वाले शम्भू ने उससे कहा कि उसके मिलने वाले व्यक्ति हैं उनकी नजर में एक लड़की है तुम्हारी शादी करा देंगे। उसने विश्वास कर शादी के लिए हाँ कर दी। शम्भू ने उसकी मुलाकात अजय, विजेन्द्र से करायी। उन्होंने सुभाष व उसके पिता से डेढ़ लाख रुपये नकद वीडियो बनाते हुए दे दिये।

सुभाष का आरोप है उन्होंने षड्यन्त्र के तहत झूठी दुल्हन आरती पुत्री मुन्नीलाल, मुन्नीलाल व भागवनी देवी को लेकर वसुन्धरा आये। उसकी शादी 11 अप्रैल 2024 को सभी लोगों ने मिलकर करा दी। शादी के बाद आरती उसके घर आयी और बारह दिन रुकी। उसको लाड़-प्यार से रखा और अपनी माँ के जेवर पहनने को दिये।

जेवरों को वह अपने पास रखती थी। सुभाष का कहना है 24 अप्रैल 2024 को 7 बजे शाम को घर में रखे जेवरात और पचास हजार रुपये व माँ के जेवरात और एक मेरा मोबाईल ओप्पो का निकालकर आरती अजय, विजेन्द्र के साथ चली गयी। जब वह काफी देर तक नहीं आयी तो पता किया। पता चला कि वह सब कुछ लूटकर भाग गयी। काफी प्रयासों के बाद फोन पर बात हुयी तो आरती बोली कि अब वह कभी उसके यहाँ नहीं आ रही।

सुभाष का कहना है वह लुटेरी दुल्हन है। अजय व विजेन्द्र दलाल है। वह लोग मिलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर शादी कराने का झांसा देकर रूपयों व जेवरात की लूट करते हुये ठगी करते हैं।

पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे न्याय की गुहार की।

सुभाष के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश डीएए कोर्ट संख्या दो सर्वेश कुमार पांडेय ने सुनवाई की।

न्यायालय ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लिया। गवाहों की गवाही व साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने आरती, शंभू, अजय एवं विजेंद्र को तलब किया है। उन्हें 17 जुलाई को न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां