बर्निंग बस: बस में 5 लोगों के जिंदा जलने के मामले में कंडक्टर पकड़ा गया
ड्राइवर पहले ही पकड़ा जा चुका है
लखनऊ। बस में जिंद जलने से हुई 5 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। हरिकंशगढ़ी कट के पास से पकड़े गए कंडक्टर महेश सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वह कुशहरा थाना केसरिया जिला मोतीहारी, बिहार का रहने वाला है। इससे पहले 18 मई को पुलिस ने बस ड्राइवर शंकर यादव को बिहार से गिरफ्तार किया था।
घटना 15 मई की है। बेगूसराय, बिहार से दिल्ली जा रही बस नंबर UP 17 AT 6372 में हरिकंशगढ़ी अंडरपास के पास किसान पथ पर सुबह 5 बजे आग लग गई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में राम बालक महतो के 4 साल के बेटा देवराज और 2 साल की बेटी साक्षी शामिल हैं। इसके अलावा अशोक कुमार महतो की 60 वर्षीय पत्नी लखी देवी और 26 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी की भी मौत हुई।
एक इस हादसे में मधु सूदन भी जलकर मारा गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे और सभी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहनलालगंज थाने में बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
टिप्पणियां