24 जून को हर जिले में भूख हड़ताल

सत्याग्रह कर रोष प्रकट करेंगे कर्मचारी शिक्षक

24 जून को हर जिले में भूख हड़ताल

लखनऊ। 24 जून को लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मोर्चा के पदाधिकारियों सहित कर्मचारी,शिक्षक समूह द्वारा भूख हड़ताल कर सत्याग्रह के माध्यम से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व शासन का ध्यानाकर्षण किया जाएगा। 

लखनऊ जनपद का कार्यक्रम बीएन सिंह प्रतिमा पर संपन्न होगा। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में मोर्चे के अध्यक्ष वीपी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में महासचिव शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 नवंबर 2024 को मुख्य सचिव के साथ हुई वार्ता की कार्यवृत्त जारी नहीं हुई और ना ही कोई कार्यवाही हुई, जिस पर रोष व्यक्त करते हुए चार मार्च को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को कार्यवृत्ति जारी कर मांगो के समाधान की मांग की गई। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां