ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्चा घायल
लोहिया अस्पताल किया रेफर
By Harshit
On
लखनऊ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के शहजादे पुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार शाम को एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा गांव के सुनील का पुत्र दिव्यांश है।
सुनील ईंट भट्ठों में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। परिजन घायल दिव्यांश को गोसाईंगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में भी बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
23 May 2025 00:21:19
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल व सुविधा जनक बनाने के लिए 18 नई पहल...
टिप्पणियां